वर्तमान प्रतिष्ठित भारतीय पाठशाला इण्टर कॉलेज फ़र्रुख़ाबाद जिसकी स्थापना वर्ष 1915 से कॉलेज की मान्यता प्राप्त है तब से आज तक यह विद्यालय आदर्श विद्यालय के अनुरुप छात्र और छात्राओं को शैक्षिक नैतिक चरित्रिक एवं बौद्धिक विकास कर देश को कुशाल नागरिक उपलब्ध कराते हुए समाज के विकास में योगदान दे रहा है।
समाज के सभी वर्गों के छात्र/छात्राओं से न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराते हुए छात्र/छात्राओं के अन्दर त्याग, प्रेम सत्य उदारता अहिंसा जैसे श्रेष्ठ मूल्यों को आत्मशरण कराते हुए उच्च शिक्षा एवं समाज की सेवा हेतु छात्रों को तैयार किया जाता है।
भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा प्रणाली को उक्त विद्यालय में विकसित किया जा रहा है जिसके अनुसार भारतीय संस्कृति को आत्मसात कराते हुए महापुरषों के जीवन व चरित्र के सम्बन्ध में भी छात्रों को जानकारी प्रदान की जाती है।
निर्धन व ग्रामीण छात्रों को छात्रवृत्ति सुविधा प्रदान करते हुए उन्हें शिक्षा प्राप्त करने हेतु अवसर प्रदान दिया जाता है।
शारिरिक व मानसिक विकास हेतु उन्हें खेल की शिक्षा व खेल का सामान भी प्रयोग कराया जाता है तथा सरकार की तरफ से उन्हें खेल की सामग्री भी उपलब्ध कराते हुए उनका शारिरिक एवं मानसिक विकास पर जोर दिया जाता है।
विज्ञान में छात्र/छात्राओं की रुचि होने के कारण छात्र/छात्राओं ने इंस्पायर एवार्ड एवं जनपद स्तर पर विज्ञान से सम्बन्धित एवार्ड प्राप्त किए तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है, और जिला स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में विजेता बने।
बच्चों के ज्ञान विकास हेतु विद्यालय में पुस्तकों की व्यवस्था की गयी है।
नवीन प्रवेश हेतु शैक्षिक सत्र 2022 – 2023 हेतु प्रवेश जारी।
12 से 14 वर्ष के बच्चों की वैक्सीन हेतु विद्यालय में कार्य प्रगति पर है।